{"_id":"6805478a6e3961f1ea0f0c97","slug":"farmers-will-prosper-through-mixed-cropping-basti-news-c-207-1-kld1003-135273-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सह फसली खेती से होगी किसानों की उन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सह फसली खेती से होगी किसानों की उन्नति
Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। अपर कृषि निदेशक जगदीश कुमार ने विकास खंड विक्रमजोत में मक्का प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिशील किसान देवरी आज्ञाराम वर्मा की गन्ना के साथ उड़द की फसल देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया। कहा कि सह फसली खेती से किसानों की उन्नति होगी।
उन्होंने किसान आज्ञाराम का ड्रोन भी देखा। किसान ने बताया कि ड्रोन के लिए उन्हें सहजता से अनुदान मिल गया था। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। प्रगतिशील खेती में ड्रोन बहुत सहायक है। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम को टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी ने बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप संभागीय प्रसार अधिकारी हरेंद्र प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में अपर कृषि निदेशक ने विकासखंड ग्राम सौरिक में कृषक परमात्मा प्रसाद तिवारी के मक्का क्लस्टर प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषकों से कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ लेने की अपील की। टास्क फोर्स अधिकारी ने विकास खंड कप्तानगंज के खरका देवरी निवासी आसाराम वर्मा के जायद में सहफसली खेती का निरीक्षण किया। संवाद