{"_id":"5f00af508ebc3e42de778e4e","slug":"farmers-will-get-five-horsepower-solar-motors-basti-news-gkp356971037","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती व सिद्धार्थनगर के किसान को मिलेगा पांच हॉर्स पावर का सोलर मोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती व सिद्धार्थनगर के किसान को मिलेगा पांच हॉर्स पावर का सोलर मोटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को मिलेगा पांच हॉर्स पावर का सोलर मोटर
बस्ती। प्रधानमंत्री कुसुम योजना जिले में लागू कर दी गई है। इसके तहत किसानों के बिजली, डीजल या गैस चलित पानी के उपकरणों को सौर ऊर्जा में बदला जाएगा। योजना के पहले चरण में किसानों को पांच हॉर्स पावर के सौर ऊर्जा चलित मोटर 60 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे।
अभी किसान खेतों की सिंचाई के लिए डीजल इंजन का प्रयोग कर रहे हैं। इससे कृषि लागत बढ़ रही है। सौर ऊर्जा चलित पानी उपकरणों से कृषि लागत में कमी आएगी। ये योजना गरीब कल्याण योजना से आच्छादित है, जो प्रदेश के 31 जिलों में ही चलाई जा रही है। इसमें बस्ती मंडल के तीनों जिले शामिल हैं। प्रधानमंत्री कुसुम योजना का पहला चरण बस्ती और सिद्धार्थनगर में ही लागू है। दोनों जिलों में पांच किलोवाट के आठ सौर ऊर्जा से चलित मोटर अनुदान पर वितरित किए जाएंगे। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि पांच हॉर्स पावर (एसी) पंप की कीमत करीब दो लाख 36 हजार 912 रुपये है। इसमें 30 प्रतिशत (71074 हजार) रुपये केंद्र सरकार और इतना ही राज्य सरकार अनुदान दे रही है। कुल 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसे लगवाने के लिए किसानों को 40 प्रतिशत यानी 94 हजार 765 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट कृषि विभाग में जमा करना होगा। छह इंच बोरिंग वाले किसान ही योजना में पात्र होंगे। योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर संचालित की जा रही है।
छोटे सोलर पंपों के लिए करना होगा इंतजार
योजनांतर्गत छोटे किसानों के लिए दो या तीन हॉर्स पावर का सोलर पंप भी वितरण किया जाना है। शासनादेश के अनुसार मंत्री परिषद की ओर से अभी इन पंपों पर अनुदान की धनराशि पर फैसला नहीं लिया गया है। उप कृषि निदेशक को संबोधित पत्र में कहा गया है कि इन पंपों के वितरण के लिए अलग से शासनादेश जारी किया जाएगा।