{"_id":"6625833b4c2a8fec220f7be7","slug":"farmers-will-be-able-to-sell-wheat-at-any-center-in-the-district-basti-news-c-207-1-sgkp1006-115429-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिले के किसी भी केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिले के किसी भी केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान
Mon, 22 Apr 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
शासन ने शुरू से ही उपलब्ध करा दी है सुविधा
पहली मार्च से शुरू है गेहूं की खरीद, अब आ रही तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार शासन ने शुरुआती दौर से ही सभी किसानों को जिले में कहीं भी गेहूं बेचने की सुविधा उपलब्ध करा दी है ताकि अधिक से अधिक किसानों को अपनी उपज बेचने का मौका मिल सके। यही नहीं अगर किसान के नजदीक पड़ोसी जिले का केंद्र स्थापित है और किसान वहां गेहूं बेचना चाहता है तो उसकी भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पहली मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। इसके लिए लगातार शासन से दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। तरह-तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हर बार जब गेहूं खरीद अंतिम दौर में पहुंचता था तब शासन किसानों को जिले के किसी भी केंद्र पर गेहूं बेचने की सुविधा उपलब्ध कराता था।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी के अनुसार, इस बार शासन ने पहल करते हुए शुरुआती दौर में ही यह सुविधा उपलब्ध करा दी है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस सुविधा का लाभ उठा सकें। किसानों को यह भी सुविधा दी गई है कि अगर उन्हें बगल के जिले के किसी नजदीकी केंद्र पर गेहूं बेचने में आसानी हो रही है तो वह वहां भी गेहूं बेच सकते हैं। यदि कोई बाधा आ रही है तो तत्काल संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय से संपर्क कर यह सुविधा ले सकते हैं।
विज्ञापन
..
एक ही केंद्र पर अंत तक बेचना होगा धान
पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि किसान जिस केंद्र पर गेहूं बेचेंगे, उसी पर अंत तक विक्रय करना होगा। इससे मूल्य भुगतान आसानी से होगा।