फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmer dies due to beating in leased land dispute

Basti News: पट्टे की जमीन के विवाद में पिटाई से किसान की मौत

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to beating in leased land dispute
प्रहलाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : BASTI
पट्टे की जमीन के विवाद में पिटाई से किसान की मौत
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के दमोदरपुर गांव की घटना, पांच पट्टीदार नामजद
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के दमोदरपुर (कटरुआ वीर सिंह) गांव में पट्टे की पांच बिस्वा जमीन पर कब्जे के विवाद में एक किसान की पिटाई से मौत हो गई। मामले में पांच पट्टीदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दमोदरपुर (कटरुआवीर सिंह) गांव के राम दास की दो पत्नियां थीं। एक पत्नी से प्रहलाद यादव और दूसरी से तीन बेटे शेषराम, गंगाराम और रामबेलास हैं। प्रहलाद (58) अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। घर के पास स्थित ग्राम पंचायत की पांच बिस्वा जमीन का प्रहलाद के दो बेटों के नाम पट्टा मिला हुआ था। आरोप है कि उसपर शेषराम आदि ने कब्जा कर रखा था। उनका कब्जा हटवाने के लिए कई बार विवाद हो चुका था।
विज्ञापन

नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात शेषराम तीनों भाइयों और दो बेटों के साथ उस जमीन पर छप्पर डाल रहा था। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर प्रहलाद यादव मना करने पहुंच गए। आरोप है कि शेषराम, गंगाराम, राम बेलास और शेषराम के पुत्र प्रद्युम्न व अभिमन्यु, छप्पर का बांस-बल्ली लेकर प्रहलाद के ऊपर टूट पड़े। इस पिटाई में प्रहलाद यादव के सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर शाम प्रहलाद ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रहलाद के पुत्र धर्म कुमार की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, बलबा, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजस्व टीम ने हटवाया कब्जा
नगर बाजार। पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद राजस्व विभाग की तंद्रा टूटी। शनिवार को नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह, कानूनगो कृष्ण चंदर तिवारी व लेखपाल आशीष गुप्ता, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके की पैमाइश करके अवैध कब्जे की जमीन को जेसीबी लगाकर खाली कराया। गांव के लोगों का कहना है कि यदि राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कब्जे को खाली करा दिया होता तो यह घटना होने से बच गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed