{"_id":"688d2066667ab8b13a03bdca","slug":"fake-receipt-given-in-the-name-of-investment-five-people-named-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141242-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निवेश के नाम पर दी फर्जी रसीद, पांच लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निवेश के नाम पर दी फर्जी रसीद, पांच लोग नामजद
Sat, 02 Aug 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जमीन में निवेश करने वाली एक निजी कंपनी के नाम पर रुपये लेकर फर्जी रसीद देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर नगर थाने की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महरीपुर निवासी वंश बहादुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लैंड डेवलपर्स से संबंधित एक प्राइवेट कम्पनी में विपक्षियों ने निवेश के लिए संपर्क साधा। उनके अलावा अन्य कई लोग कम्पनी से जुड़ गए। आरोप है कि उन्हें व अन्य कार्यकर्ताओं को इन लोगों ने धोखे में रखकर फर्जी तरीके से कंपनी की आड़ में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये निवेश कराया। कूटरचित रसीद भी देते रहे।
तीस जनवरी को वे और अन्य कार्यकर्ता आरोपितों के घर पर गए और निवेश कराई गई रकम को वापस करने के संबंध में बात की तो भड़क गए। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी कृष्णराम वर्मा, राधेश्याम वर्मा, तारा देवी, पूनम वर्मा और अशोक कुमार निवासी सरैया करहदी थाना पैकोलिया पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद