फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fake passport handed over for Rs 2.40 lakh in the name of sending it to Kuwait

Basti News: कुवैत भेजने के नाम पर 2.40 लाख लेकर थमा दिया जाली पासपोर्ट

Wed, 17 Jan 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fake passport handed over for Rs 2.40 lakh in the name of sending it to Kuwait
बस्ती। कुवैत भेजने के नाम पर रुपये लेकर जाली कागजात मुहैया कराने के दो और मामले सामने आए हैं। दोनों में 3.40 लाख रुपये के गोलमाल का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किया है। इन्हीं आरोपियों पर सोमवार को भी एक केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाने में हर्रैया थाने के बड़हरकला निवासी महेश कुमार और उसी गांव के बॉबी देओल ने अलग-अलग तहरीर दी। बताया है कि तीन अप्रैल 2023 को संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के गड़गो अहिरौली निवासी जांबाज और हर्रैया थाने के बड़हरकला निवासी राम नसीब ने शहर के कचहरी तिरंगा चौराहे पर कुबैत भेजने का कैंप लगाया था, जिसमें प्रति व्यक्ति 1.70 लाख रुपये लेकर भेजने की बात तय हुई।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने महेश कुमार और बॉबी देओल से नकद व गूगल पे के माध्यम से 2.40 लाख रुपये ले लिए। दोनों को फर्जी पासपोर्ट बनाकर दे दिया और मुहर लगाने के लिए एयरपोर्ट पर भेज दिया। असलियत सामने आने के बाद रुपय मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी जाबाज अहमद निवासी बडगो जगवो थाना दुधारा संतकबीरनगर और राम नसीब निवासी बड़हरकला थाना हर्रैया पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed