फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Everyone seemed troubled by the dusty air.

Basti News: धूल भरी हवा के गुबार से हर कोई दिखा परेशान

Wed, 17 Apr 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Everyone seemed troubled by the dusty air.
तेज धूप के कारण कपड़ा ओढ़ कर जाती छात्राएं।
तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इरान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के चलते सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को देखने को मिला। सुबह से ही तेज पछुआ हवा चलती रही। इससे दिनभर धूल उड़ती रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास होने के चलते लोग गर्मी से बेहाल दिखे।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में रोज नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को दिनभर 35-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। शुष्क मौसम के कारण धूल के गुबार उड़ते रहे। चिलचिलाती धूप से हर कोई बेहाल दिखा। आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। नवरात्र के व्रतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने और धूल भरी हवा चलने के आसार दिख रहे हैं। बताया कि पछुआ हवा के चलते तापमान स्थिर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed