फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Even after a year, only public service center is resorted to for certificate.

Basti News: प्रमाणपत्र के लिए सालभर बाद भी जन सेवा केंद्र ही सहारा

Fri, 29 Mar 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Even after a year, only public service center is resorted to for certificate.
बस्ती। सालभर में जिले की करीब 985 मिनी सचिवालयों से एक भी प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ। जबकि हर माह कम से कम 50 प्रमाणपत्र जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। माना जा रहा था कि पंचायत स्तर पर आमजनों को आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र सहित 170 तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जिले में 1185 पंचायतों में मिनी सचिवालय का निर्माण कराया गया है। इनमें करीब 1061 पंचायतों में पंचायत सहायक की तैनाती हो चुकी है। मिनी सचिवालय से लोगों को तमाम प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं मिलनी हैं।
विज्ञापन

इनमें योजनाओं में आवेदन, आय, जाति, निवासी, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र आदि की सुविधा मिलनी है। मगर ज्यादातर पंचायतों में मिनी सचिवालय का उपयोग सिर्फ विकास कार्यों के भुगतान के लिए हो रहा है। भवनों में स्थापित कार्यालयों में शायद ही कभी सचिव व प्रधान बैठते हों। नागरिकों की सुविधा के लिए मिनी सचिवालयों में कॉमन सुविधा केंद्र (सीएससी) स्थापित किया गया है। जहां से नागरिकों के प्रमाणपत्र बनाने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान व सचिव की बेरुखी से नहीं हो पाया कार्य
मिनी सचिवालयों में सीएससी के संचालन के लिए प्रधान व सचिव की बेरुखी नागरिकों को सुविधाओं से वंचित कर रही है। पंचायत राज विभाग भी सख्ती नहीं दिखा रहा है। यही कारण है कि अब तक 485 पंचायतों ने ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है।

मिनी सचिवालयों में सीएससी शुरू कराने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। करीब 700 पंचायतों की आईडी एक्टिव हो चुकी है। 300 पंचायतों ने कार्य शुरू कर दिया है।
-रतन कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed