फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Even after 48 hours, electricity supply could not be restored in 50 villages.

Basti News: 48 घंटे बाद भी 50 गांवों में बहाल नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति

Sat, 02 May 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, electricity supply could not be restored in 50 villages.
लालगंज। बुधवार की शाम आई तेज आंधी के बाद विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाने से 48 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। करीब पचास गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर से जुड़े लालगंज क्षेत्र के जिभियांव, छरदही, कुदरहा, मरवटिया, बगही, भिटौरा, रघवूपुर, शिवपुर, रसूलपुर, छेड़ीहा, हथिया वंकला, रैनीया, पृथ्वीपुर, भक्तूपुर, कोप सहित क्षेत्र के लगभग पचास गांवों में बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बुधवार को आंधी आ जाने के कारण जगह-जगह बिजली के खंभों और तारों के टूट कर गिर जाने से सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। घरों में इनवर्टर डिस्चार्ज हो चुके हैं और लोगों को रात में अंधेरे में बितानी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल चार्जिंग की समस्या के कारण लोगों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली न रहने से हालात और खराब हो रही हैं।
बिजली निगम के एसडीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को लगाया है। तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed