{"_id":"6035394e8ebc3ee92c0cc663","slug":"ethanol-filled-tanker-overturns-driver-injured-basti-news-gkp385921487","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथनाल भरा टैंकर पलटा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथनाल भरा टैंकर पलटा, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथनाल भरा टैंकर पलटा, चालक घायल
वाल्टरगंज। बांसी-बस्ती मार्ग पर वाल्टरगंज थाने के पुर्सिया गांव के पास सोमवार देर रात रुधौली अठदमा शुगर मिल से आ रहा एथेनॉल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टैंकर पुर्सिया ताल में पलट गया। थाना क्षेत्र के पुर्सिया गांव के पास अठदमा शुगर मिल से एथेनाल भरा टैंकर रुधौली से मुगलसराय जा रहा था। अचानक सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के बगल ताल में जा पलटा। टैंकर चालक बलिया जिले के बासुदेवा निवासी मिथिलेश उपाध्याय घायल हो गए।
राहगीरों, ग्रामीणों की मदद से थानाध्यक्ष डीके सरोज ने पहुंचकर शीशा तोड़कर किसी तरह चालक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक गिरजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद सहित अन्य पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से टैंकर को बाहर निकलवाया।