फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity workers union staged

विद्युत कर्मचारी संघ ने दिया धरना

Tue, 23 Feb 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers union staged
विद्युत कर्मचारी संघ ने दिया धरना
विज्ञापन

बस्ती। विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में सोमवार को विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की ओर से धरना दिया गया। यांत्रिक संवर्ग के टेक्नीशियन कार्मिकों (टीजी-टू) ने प्रबंधन पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि मांगें पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।
संघ के पूर्वांचल उपाध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि हम आंदोलन के बजाय शांतिपूर्ण वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण में विश्वास रखते हैं। ऊर्जा प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण प्रदर्शन करना पड़ रहा है। संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. सैयद नासिर हुसैन ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि समस्याओं और मांगों के निस्तारण के टेक्नीशियन कर्मी पांच फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं। जिम्मेदार टेक्नीशियन की समस्याओं से मुंह मोड़े हुए हैं। क्षेत्रीय सचिव अमर सिंह गौतम ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। आगामी दिनों में विरोध तेज किया जाएगा। संगठन जिला सचिव हिफजुर्रहमान ने कहा कि साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में टेक्नीशियन राजस्व वसूली, कनेक्शन विच्छेदन, कैश काउंटर, कैंप, मीटर आदि से संबंधित काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि उपकेंद्र परिचालन करने वाले कर्मियों को विरोध प्रदर्शन से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुधाकर भट्ट, अमरनाथ, राजकुमार, मनीष शर्मा, नंदलाल, अली अहमद, रामजी मिश्रा, लालजी शर्मा, अजय पांडेय, अजीत, रीना, दीनानाथ, अजय पांडेय, लालचंद, संजय, धीरेंद्र, विकास, देवदत्त, सूरज, दयाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed