फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity worker's death, charges against SDO

विद्युत कर्मी की मौत, एसडीओ पर आरोप

Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity worker's death, charges against SDO
विद्युत कर्मी की मौत, एसडीओ पर आरोप
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले पुरानी बस्ती थाने में पत्नी ने कराया था मुकदमा
एसडीओ पर डांटने व अपमानित करने का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संतकबीरनगर जिले के बाघनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन की मंगलवार को मौत हो गई। पुरानी बस्ती थाने के बड़कुईया गांव के रहने वाले लाइनमैन की पत्नी का आरोप है कि विभागीय अधिकारी के डांटने से उनके पति की तबियत बिगड़ गई थी। लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना पर सीओ सिटी शक्ति सिंह और पुरानी बस्ती थाने की पुलिस उसके घर पहुंच गई।
सीओ ने बताया कि 13 जुलाई को मृतक ओमप्रकाश की पत्नी दुर्गावती देवी ने पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दुधारा थाने का होने की वजह से वहां स्थानांतरित कर दिया गया है। दुर्गावती देवी का आरोप है कि उनके पति विद्युत वितरण तृतीय खंड/उपखंड बाघनगर, दुधारा संतकबीरनगर में लाइनमैन पद पर तैनात थे। 19 जून 2021 को वहां के एसडीओ बलवीर यादव ने पति को फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। 27 जून को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। लखनऊ से लौटने के बाद जिला अस्पताल व ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए, मगर डाक्टरों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। सोमवार रात ओमप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के गए।
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर साढ़े आठ लाख का गोलमाल
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर गोरखपुर के एक व्यक्ति से साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के भेड़ियागढ़ बसारतपुर पोखरा निवासी शशिकुमार तिवारी का आरोप है कि उन्हें सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। रकम लेने के बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर बस्ती कोतवाली के बेलवाड़ाडी निवासी मोहित उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed