{"_id":"699378ad2090d8f19d0961bd","slug":"electricity-is-being-supplied-from-a-tilted-pole-for-the-last-seven-months-basti-news-c-227-1-sgkp1033-153599-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात माह से झुके पोल से हो रही है बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात माह से झुके पोल से हो रही है बिजली की आपूर्ति
Tue, 17 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेबरूआ। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के मढ़नी से ढेकहरी बुजुर्ग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित खुरहुरिया मोड़ पर पिछले सात माह से एक बिजली का खंभा गिरा हुआ है। ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। यहां बिजली आपूर्ति होने के साथ ही हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खंभा गिरने के बावजूद तारों में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से चालू है। सड़क किनारे गिरे इन तारों से राहगीरों और मवेशियों के लिए हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। विशेषकर रात के समय इस मार्ग पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा है। स्थानीय लोग भवन चौधरी, प्रकाश, मुमताज, अनिल चौधरी और इंतजार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस समस्या से बार-बार अवगत कराया गया है। इसके बावजूद विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी अधिकारी उसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। गिरे हुए खंभे के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में भी बार-बार व्यवधान आ रहा है, जिससे खेती और घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।