फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity department woke up, removed creepers from wire poles

Basti News: जागा बिजली विभाग, तार-खंभों से हटाईं लताएं

Tue, 08 Sep 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity department woke up, removed creepers from wire poles
नगर क्षेत्र मे पोल पर चढी लताएं व टहनियों को साफ करते कर्मचारी।-संवाद
नगर बाजार। बिजली के तारों और खंभों पर चढ़ी लताओं व पेड़ों की टहनियों से परेशान उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने लगी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली निगम ने समस्या का संज्ञान लेते हुए मंगलवार से सफाई अभियान शुरू करा दिया। तारों पर लिपटी लताओं को हटाने के साथ खंभों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई कराई गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तारों और खंभों पर बेलें व लताएं फैली हुई थीं। हवा चलने या बूंदाबांदी होने पर इनके तारों से संपर्क में आने के कारण ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती थी। इससे कस्बे के कई वार्डों और मुख्य बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित होती थी। उपभोक्ताओं को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘खंभे और तारों पर लताएं, ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान’ शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सरोज और एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद अवर अभियंता के नेतृत्व में लाइनमैनों की टीम बांस, रस्सी और कटर लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने मुख्य बाजार समेत अन्य इलाकों में तारों पर चढ़ी लताओं को हटाया और बिजली के तारों से सटी खतरनाक टहनियों की कटाई-छंटाई की। दिनभर अभियान चलाकर लाइन का अनुरक्षण कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हर दो-तीन माह में नियमित रूप से लताओं और पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नियमित अभियान चलने से बारिश और हवा के दौरान होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed