फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   electricity coming from wooden pole

लकड़ी के खंभे के सहारे आ रही बिजली

Fri, 28 Oct 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
electricity coming from wooden pole
पचपेड़िया मोहल्ले में बास बल्ली के सहारे आ रही बिजली। - फोटो : BASTI
लकड़ी के खंभे के सहारे आ रही बिजली
विज्ञापन

- शहर के न्यू मड़वानगर कॉलोनी का हाल
- 50 से डेढ़ सौ मीटर दूर तक केबल के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति
बस्ती। शहर से सटे न्यू मड़वानगर कॉलोनी में लकड़ी के खंभे के सहारे बिजली कनेक्शन दे दिया गया। बांस बल्ली के सहारे करीब डेढ़ सौ मीटर दूर तक कनेक्शन दिया गया है। जबकि खंभे से 40 मीटर दूरी तक ही कनेक्शन दिया जा सकता है। लकड़ी के खंभे तार सहित कई जगह जमीन पर झुक गए हैं। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
न्यू मड़वानगर कॉलोनी में विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) के बड़ेवन 33/11 केवी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति दी जाती है। करीब 50 घरों की कॉलोनी में विद्युत निगम की अनदेखी के चलते लोगों की समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कॉलोनी के लोग बताते हैं कि कई बार बिजली अधिकारियों से स्थायी खंभे लगाने की मांग की गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। कॉलोनी के दिनेश चंद्र दुबे बताते हैं कि ये नई कॉलोनी अभी बस रही है। इसके बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकारी महकमे कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। खंभों के लिए अधिशासी अभियंता से करीब पांच साल से शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद बांस-बल्ली के सहारे बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि स्थायी खंभे न होने से कभी केबल टूटकर गिरता है तो कभी लकड़ी के खंभे। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। सब कुछ जानकर भी बिजली निगम मूक साधे हुए है।
विज्ञापन

-------------------------
रीवैंप योजना के तहत बनाई जाएगी लाइन
नई मड़वानगर कॉलोनी में नई लाइन बनाने के लिए रीवैंप योजना में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। दिसंबर से जिले में योजना शुरू हो रही है। इसके बाद कॉलोनी में स्थायी लाइन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज गौड़, अधिशासी अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed