फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Checked the quality of the mid-day meal and asked the children questions.

Basti News: मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, बच्चों से पूछे सवाल

Tue, 15 Sep 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Checked the quality of the mid-day meal and asked the children questions.
बस्ती। जिले में तैनात दो नवागत प्रशिक्षु अधिकारी (एसडीएम) सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां पर संचालित योजनाओं की जानकारी ली। एसडीएम गरिमा शर्मा व जैस्मिन वर्मा ने बीएसए अनूप कुमार के कक्ष में बैठक की। पटल सहायकों से भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इसके बाद टीम सीधे पीएम श्री विद्यालय मूडघाट पहुंची। यहां पर अधिकारियों ने मिड-डे मील, कायाकल्प योजना, किचन गार्डन और शिक्षण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी शिक्षा का स्तर भी परखा। निपुण भारत मिशन की हकीकत देखी। स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी व कंप्यूटर कक्ष को भी देखा। व्यवस्था ठीक पाई गई। साफ सफाई को भी देखा। स्थिति संतोषजनक मिली। बच्चे यूनीफार्म में दिखे। निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप हर पात्र बच्चे तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचे। इस दौरान डीसी निपुण आलोक, डीसी समेकित सुनील त्रिपाठी व प्रधानाध्यापक सर्वेष्ट मिश्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed