{"_id":"6aa84664dd2401ba230d731c","slug":"academy-boys-defeated-basti-rider-by-52-runs-basti-news-c-207-1-bst1005-166828-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अकादमी बॉयज ने बस्ती राइडर को 52 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अकादमी बॉयज ने बस्ती राइडर को 52 रन से हराया
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के दौरान टीम खिलाड़ी स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों की क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 वर्ग का मुकाबला खेला गया। इसमें अकादमी बॉयज ने बस्ती राइडर को 52 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। शानदार गेंदबाजी करने वाले सिद्धू गौड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अकादमी बॉयज की टीम 31.1 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सौरभ पाल ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अभय ने 36 और यश ने 16 रन का योगदान दिया। बस्ती राइडर की ओर से अरमान और अंश ने तीन-तीन विकेट लिए। देवी प्रसाद, अभिज्ञ और संस्कार को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती राइडर की टीम 17.2 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। आकर्ष यादव ने 47, अर्पित ने 17 और देवी प्रसाद ने पांच रन बनाए। अकादमी बॉयज की ओर से सिद्धू गौड़ ने तीन विकेट झटके। खालिद ने दो, जबकि अक्षत मिश्रा, अरुण, यश और रुद्र ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
सिद्धू गौड़ के ऑलराउंड प्रदर्शन और प्रभावी गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।