{"_id":"6aa8468d988ea304e2041c47","slug":"seven-injured-in-clash-between-two-groups-over-land-dispute-basti-news-c-207-1-bst1021-166800-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव में दो पक्षों के बीच रविवार को हुए मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज एफआईआर में एक पक्ष के अंकुश चौधरी ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग 10 बजे उनकी पत्नी सरिता घर पर अकेली थीं। जमीन की रंजिश को लेकर उनके पटीदार शिवमंगल, संजीत, सोना देवी, मीना और मिन्नू गोलबंद होकर आए और उनकी पत्नी को गाली देते और घसीटते हुए बाहर लाकर पिटाई की। बचाव में आई शांति देवी, स्वाती देवी व मंजू देवी की भी पिटाई की। इससे शांति देवी का सिर फट गया और वह बेहोश हो गईं।
वहीं, दूसरे पक्ष की मीना ने बताया कि उनका सूखा हुआ पेड़ दरवाजे पर गिरा था। उसे उनके पटीदार अंकुज, सरिता, स्वाती, शांती, मंजू व नेहा काट रहे थे। वह वीडियो बनाने लगीं तो आरोपियों ने उन्हें खदेड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। बचाव करने आए उनके ससुर शिवमंगल, ननद कैलाशपती की भी पिटाई कर दी। पिटाई से शिव मंगल का सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच कराई जा रही है।