फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electric poles lean due to rain; risk of accidents.

Basti News: बारिश में झुके बिजली के खंभे, हादसे का खतरा

Mon, 13 Jul 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electric poles lean due to rain; risk of accidents.
कुदरहा। ब्लॉक क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित पिपरपाती चौराहे के पास बिजली निगम और कार्यदायी एजेंसी की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। यहां लगभग चार माह पूर्व लगाए गए ट्रांसफार्मर एवं हाईटेंशन विद्युत खंभों के गड्ढों को भरा नहीं गया है। बारिश शुरू होने पर इन गड्ढों में पानी भर गया है। जिससे कई खंभे नीचे की ओर झुक गए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्था
विज्ञापन

नीय लोगों का कहना है कि पोल के लटकने से चौराहे के आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों में लगातार डर बना हुआ है। यदि समय रहते गड्ढों को भरकर खंभे को मजबूती नहीं दी गई तो किसी भी समय यह गिर सकते है। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 15 विद्युत कनेक्शन भी प्रभावित हो सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया है। वहीं रामजानकी मार्ग के बैसिया चौराहे पर भी वर्षों से एक हाईटेंशन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त अवस्था में मुख्य सड़क की ओर झुका हुआ है। जिससे वाहन चालकों पर हर समय हादसे का खतरा मंडरा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed