फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electric current in Tullu pump, watchman dies

Basti News: टूल्लू पंप में उतरा करंट, चौकीदार की मौत

Fri, 14 Aug 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electric current in Tullu pump, watchman dies
मृतक चौकीदार त्रिभुवन की फाइल फोटो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के पकड़ी बख्तावर गांव में टूल्लू पंप में उतर रहे करंट की चपेट में आने से चौकीदार त्रिभुवन (52) गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए दुबौलिया कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पकड़ी बख्तावर गांव निवासी त्रिभुवन बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे घर में स्नान करने गए थे। अचानक टूल्लूपंप में उतर रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। त्रिभुवन दुबौलिया थाने के चौकीदार थे। पत्नी जानकी देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। त्रिभुवन के दो बच्चे हैं जिनमें प्रदीप की शादी हो चुकी है बेटी सुनीता की शादी नहीं हुई है। त्रिभुवन की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed