फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly man dies after lightning strikes tree

Basti News: पेड़ पर गिरी बिजली, बुजुर्ग की मौत

Wed, 01 Jul 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after lightning strikes tree
मृतक रामयज्ञ की फाइल फोटो।
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के साड़पुर गांव में दोपहर दो बजे तेज गरज-चमक साथ पेड़ पर बिजली गिर गई, इसकी चपट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा एक कुत्ता और कुछ पक्षी झुलसकर मर गए। साडंपुर गांव निवासी रामयज्ञ यादव (70) बुधवार की दोपहर दो बजे अपने घर के सामने झोपड़ी में बैठे हुए थे। इसी बीच उनके घर के पास स्थित पाकड़ के पेड़ पर बिजली गिर गई, इसकी चपेट में आने से रामयज्ञ बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन परिजन इलाज के लिए रामयज्ञ को सीएचसी दुबौलिया ले गए। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची दुबौलिया पुलिस शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामयज्ञ घर पर ही रहकर खेती किसानी करते थे। उनके पीछे सात बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed