फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly cyclist crushed by truck, dies on the spot

Basti News: साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Wed, 08 Apr 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly cyclist crushed by truck, dies on the spot
भरत लाल गुप्ता की फाइल फोटो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के रमवापुर (खजुहा) चौराहे पर मंगलवार की शाम एक ट्रक ने साइकिल सवार दुकानदार को रौंद दिया। जिससे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखांव गांव के रहने वाले भरतलाल गुप्ता गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की शाम 3:30 बजे वे साइकिल से दुकान का सामान लेने के लिए कप्तानगंज बाजार आ रहे थे। जैसे ही वह फोरलेन के रमवापुर (खजुहा) चौराहे के निकट पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को चपेट में लेते हुए कुचलते निकल गया। जिससे भरत लाल गुप्ता (70) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और घेराबंदी करके चालक को पकड़ लिया तथा ट्रक को थाने ले आई। दुकानदार भरतलाल गुप्ता की मौत से पत्नी जनक दुलारी, छोटा बेटा दिलीप गुप्ता सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed