फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight days later, the injured man died during treatment.

Basti News: आठ दिन बाद घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 07 Nov 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Eight days later, the injured man died during treatment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर राजा मूर्ति तिराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। ग्राम फुलवरिया बरगाह निवासी महेंद्र यादव (27) बस्ती शहर में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करते थे। बीती 30 अक्तूबर की देर रात ड्यूटी से लौटते समय राजा मूर्ति के पास बंगाली स्वीट हाउस के सामने एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विश्वमोहन राय ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed