फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight accused arrested for murderous attack on a molestation complaint

Basti News: छेड़खानी की शिकायत करने पर जानलेवा हमले के आठ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested for murderous attack on a molestation complaint
सोनहा/भानपुर। छेड़खानी की शिकायत करने गए पीड़िता के भाई पर जानलेवा हमले के मामले में आठ आरोपियों को सोनहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें असनहरा निवासी साहिल, मो. साजिद, निखिल, नसीमा खातून, साजमा खातून, रफियाचक निवासी मो. साद, सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाने के बढ़या निवासी असलम व उसी क्षेत्र के जबजौआ निवासी सद्दाम उर्फ जावेद शामिल हैं। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उन्हें कारागार रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा चौकी क्षेत्र की एक युवती चौराहे से घर जा रही थी। आरोप है कि विपक्षी उससे छेड़खानी करने लगा। घर आकर उसने जब यह बात परिजनों को बताई तो पीड़िता का भाई शिकायत करने थाने पहुंचा। इस बात से गुस्साए साहिल ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। शोर पर उसका बड़ा भाई भी पहुंच गया। इतने में आरोपी अपने परिवार के साथ मिलकर उसके भाई को भी गाली गलौज करते हुए मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। रात में ही परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रात में ही अस्पताल में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी पहुंच गए और उन्हें लखनऊ रेफर कराया। रविवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने चौकी पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थोड़ी देर में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह भी पहुंच गईं। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने चौकी प्रभारी व सोनहा प्रभारी निरीक्षक पर सवाल उठाया। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छेड़छाड़, धारदार हथियार से हमला, जानमाल की धमकी, बलवा सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर
भानपुर। असनहरा में युवती से छेड़खानी के मामले में आरोपी का घर सरकारी जमीन में बने होने की बात सामने आ रही है। कस्बा पड़ाव पर बने घर और उसके आसपास की जमीन की सोमवार को पैमाइश की गई। उससे जुड़े अभिलेखों का दोपहर बाद नायब तहसीलदार केएम यादव के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने नापी की। एसडीएम हिमांशु कुमार ने बताया कि वह मकान सरकारी भूमि पर कब्जा करके अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही है। कई शिकायतों को संज्ञान लेकर टीम को मौके पर भेजा गया था। जमीन से संबंधित अभिलेखों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। सरकारी भूमि पर कितना अवैध अतिक्रमण है, यह वर्तमान और पूर्व के सभी अभिलेखों का गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed