फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drowned in the pond while fishing

मछली पकड़ते समय तालाब में डूबकर मौत

Fri, 30 Aug 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drowned in the pond while fishing
लालगंज थाना क्षेत्र के छतौरा गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : BASTI
मछली पकड़ते समय तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के छतौरा गांव में मछली पकड़ते समय 30 वर्षीय नंदलाल पोखरे के पानी में डूब गए। नंदलाल को निकालने में काफी मुश्किलें आईं। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी बनकटी गए, मगर रास्ते में मौत हो गई।

गांव के लोग बताते हैं कि नंदलाल मछली पकड़ कर बाजार या गांवों में बेचता थे। शुक्रवार को करीब 10 बजे घर के बगल तालाब में वह साथियों के साथ पहुंचे और जाल डालकर मछली पकड़ने लगे। साथ मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि अचानक उसका पैर जाल में फंस गया और वह पानी में गिर गया। डूबते समय बचाओ-बचाओ की गुहार लगाने लगा। साथियों ने प्रयास किया, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण निकालने में समय लगा। किसी तरह जाल से निकाले तो वह अचेत अवस्था में था। सीएचसी पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर में 65 वर्ष की मां सुनरा देवी, 28 वर्षीय पत्नी, छह वर्षीय बेटा शिवा और चार वर्षीय पुत्री शिवानी का रो रोकर बुरा हाल है। पांच भाइयो में सबसे छोटे नंदलाल के लिए मछली ही जीविकोपार्जन का साधन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed