फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   drown deth in talab

Basti News: पुलिया पर बैठे बुर्जुग के तालाब मे गिरकर डूबने से मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
drown deth in talab
भानपुर।सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे के शक्तिनगर मोहल्ला निवासी गंगाराम 65 घर से सब्जी लेने के लिए भानपुर पडाव पर आए थे। बाजार करने के बाद लौटते समय भानपुर बडोखर मार्ग पर स्थित रोड के किनारे तालाब के पुलिया पर बैठ गए। इसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गए। तालाब में अधिक पानी हाेने के कारण वह डूब गये। लोगो ने इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी। इस बीच लोगो ने तालाब में खोजना शुरु किया। कुछ ही देर बाद ग्रामीणो ने उन्हे तालाब से बाहर निकाला और पूलिस की मदद से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उन्हे मृृृृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुट गई है।जानकारी के मुताबिक गंगाराम के एक बेटे की भी मौत गांव बाहर स्थित पोखरे मे डूबने से हो गई थी। उनका दूसरा बेटा अपने पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहता है। घर पर सिर्फ उनकी पत्नी और एक बहु ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed