{"_id":"612a817b8ebc3e79e03e8e05","slug":"driving-basti-news-gkp407147467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग सीखने वाली महिलाओं को फीस में 25 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग सीखने वाली महिलाओं को फीस में 25 फीसदी छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मोटर ड्राइविंग सीखने वाली महिलाओं को सभी ट्रेनिंग स्कूल शुल्क में 25 फीसदी की छूट देंगे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये बातें बस्ती के एआरटीओ प्रशासन अरुण प्रकाश चौबे ने शनिवार को मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के संचालकों की बैठक में कही। मिशन शक्ति के तहत आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत आयोजित बैठक में जिले के सभी मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालकों ने हिस्सा लिया। एआरटीओ ने ट्रेनिंग स्कूल संचालकों को मिशन शक्ति के संबंध में बैनर लगाकर उस पर छूट का उल्लेख करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सुनील मिश्र मोटर ट्रेनिंग स्कूल, अवध मोटर ट्रेनिंग स्कूल व अन्य मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के संचालक उपस्थित रहे।