{"_id":"66f1e6f2b95eeccf88095c14","slug":"drinking-water-supply-restored-in-awas-vikas-colony-area-basti-news-c-207-1-bst1001-124389-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति
Tue, 24 Sep 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
- सड़क निर्माण के दौरान शनिवार की रात क्षतिग्रस्त हो गई थीमुख्य पाइप लाइन
- पेयजल आपूर्ति न होने से 36 घंटे तक मचा रहा हाहाकार, परेशान रहे नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आवास विकास कॉलोनी एवं आसपास के मोहल्ले में 36 घंटे बाद सोमवार को पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई। घरों में जब टोटियों से पानी निकलना शुरू हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यहां सड़क निर्माण के दौरान शनिवार की रात मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से आपूर्ति ठप करनी पड़ी थी।
बड़ेवन-कंपनी बाग फोरलेन सड़क निर्माण के चलते आवास विकास कॉलोनी मोड़ के पास पेयजल की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। कुछ जगहों पर लीकेज होने लगा था। बल्क मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा। इसके बाद आपूर्ति ठप कर दी गई। नागरिकों की शिकायत है कि जलकल के जिम्मेदार फोन नहीं उठाते हैं। इस वजह से पाइपलाइन में फाल्ट की सूचना जलनिगम तक नहीं पहुंचती है।
हालांकि, यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जलकल की टीम रविवार को सक्रिय हुई। दिनभर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य चला। मगर, आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। नागरिकों को इधर-उधर से पानी का इंतजाम करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद सोमवार को आवास विकास कॉलोनी, आंशिक बैरियहवां, कटरा आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि जलकल के अवर अभियंता के फोन न उठने से नागरिकों को समस्या झेलनी पड़ रही है। इस बाबत जब अवर अभियंता से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। प्रभारी ईओ/एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि जानकारी होने के बाद मौके पर टीम को मरम्मत कार्य के लिए सक्रिय कर दिया गया था। पानी आपूर्ति अब बहाल हो चुकी है।