फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drinking raw alcohol worsens the health of two

कच्ची शराब पीने से दो की तबीयत बिगड़ी

Wed, 06 Nov 2019 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Drinking raw alcohol worsens the health of two
कच्ची शराब पीने से दो की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। कच्ची शराब पीकर दो लोगों की तबीयत बिगड़ने से नाराज ग्रामीणों ने छावनी क्षेत्र के नटौवा लोनियापुरवा में धंधेबाजों के घर धावा बोल दिया। कच्ची शराब के साथ चार महिलाओं को पकड़ लिया, मगर एक भाग निकली। शराब बेचने-बनाने वाली तीन महिलाओं को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

घटना सोमवार की है, लेकिन मामला प्रकाश में तब आया जब बुधवार को नाराज लोग बुधवार को कच्ची के धंधेबाजों के घर धावा बोल दिया। सोमवार नटौवा के 60 वर्षीय कोटेदार राधिका तिवारी की लोनिया पुरवा में कच्ची के अड्डे पर शराब पीने से तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां से जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गांव के लोग भी थाने पहुंच गए और पुलिस पर कच्ची के धंधे को शह देने का आरोप लगाया। मंगलवार को एक और अजय सिंह की तबीयत शराब पीने के बिगड़ गई। उन्हें भी अयोध्या ले जाया गया। इससे पर गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि कच्ची को लेकर क्षेत्र के थानेदारों को हिदायत दी गई है। एसओ हरेश्याम उपाध्याय ने बताया कि आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी की तहरीर पर शराब विक्रेता उषा पुत्री पीतांबर, बुधना पत्नी पीतांबर निवासी लोनियापुरवा और कृष्णावती पत्नी कमलेश निवासी पूरे सुखराम पर केस दर्ज किया गया। बरामद कच्ची शराब सील की गई। उधर, मिंटू शुक्ल, अमित, दीपक, बाबा मिथलेश दास, संजय तिवारी, शिवम, बालमुकुंद तिवारी, बसंत राज चौहान, पवन तिवारी, संजय राजभर, राहुल आदि युवक मुकदमा लिखे जाने तक थाने पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed