{"_id":"661c1fcb49be646cf50a8094","slug":"drink-plenty-of-water-before-going-to-the-fields-in-the-sun-basti-news-c-207-1-sgkp1004-115008-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धूप में खेत पर जाने से पहले पीएं भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धूप में खेत पर जाने से पहले पीएं भरपूर पानी
Sun, 14 Apr 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी और पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीएचसी और पीएचसी पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों ने बताया कि फसल की कटाई-मड़ाई के चलते वह बुखार, खांसी व जुकाम की चपेट में आ गए। डॉक्टरों ने धूप से बचने के लिए किसानों को खेत में जाने से पहले भरपूर पानी पीने की सलाह दी है।
सीएचसी मुंडेरवा की चिकित्सक डॉ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि फसलों की मड़ाई के कारण लोगों को सांस की दिक्कत अधिक हो रही हैं। ऐसे में किसानों को मुंह पर मास्क अथवा गमछा बांधकर काम करना चाहिए। इस दौरान चार मरीज पहुंचे।
औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डाॅ. रामशंकर दुबे नए भवन का निरीक्षण कर इसमें इमरजेंसी सेवा शुरु करने के निर्देश दिए। पीएचसी ओरवाड़ा में डॉ. नीलम चौधरी ने 12 मरीजों को परामर्श व दवाएं दीं।
विज्ञापन
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी परसाकुतुब, सगरा व करमहिया में आयोजित आरोग्य मेले में 93 मरीज पहुंचे। डाॅ. अजय सिंह ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ताजा भोजन ही खाएं। इससे बीमारियों से बचाव होगा। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में आरोग्य मेले में डॉ. दिवाकर चौधरी ने 11 मरीजों को परामर्श दिया। सभी मरीज सर्दी ,खांसी, बुखार से पीड़ित रहे।