फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Doctors complain to CMO for not doing medical tests

Basti News: मेडिकल परीक्षण न करने पर चिकित्सकों की सीएमओ से शिकायत

Tue, 08 Jul 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 08 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Doctors complain to CMO for not doing medical tests
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण का दायित्व न संभालने वाले चिकित्सकों की शिकायत सीएमओ तक पहुंची है। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने लिखा है कि पिछले दिनों सीएमओ स्तर से महिला अस्पताल में मेडिकोलीगल के लिए रोस्टरवार सात चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें सिर्फ एक चिकित्सक रोस्टर के अनुसार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा है कि 100 शैय्या बेड महिला अस्पताल में तैनात डा. शिवा अशरफ ही निर्धारित समय में मेडिकोलीगल का कार्य संभाल रही हैं। अन्य चिकित्सक न तो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और न ही मेडिकोलीगल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे मेडिकल परीक्षण का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। बताया कि सीएचसी मुंडेरवा से डाॅ. मेहनाज गनी, डाॅ. शिप्रा शर्मा, पीएचसी चिलवनिया से डाॅ. दिव्या भाष्कर, सीएचसी हर्रैया से डाॅ. सीमा वर्मा, पीएचसी बनकटी से डाॅ. कुमकुम, सीएचसी मरवटिया से डाॅ. अर्चना चौधरी की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed