{"_id":"66b90e28876871c0cc037ed4","slug":"doctors-chair-is-vacant-pharmacist-examines-patients-basti-news-c-207-1-sgkp1004-122008-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डॉक्टर की कुर्सी खाली, फार्मासिस्ट ने की मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डॉक्टर की कुर्सी खाली, फार्मासिस्ट ने की मरीजों की जांच
Mon, 12 Aug 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
पीएचसी बनकटी में चिकित्सक नहीं पहुंचे
- फार्मासिस्ट ने बताया-चिकित्सक पीजी की परीक्षा देने गए
-जनपद में आयोजित आरोग्य मेला में कुल 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
- खांसी, पेट दर्द व मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या रही अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बनकटी। पीएचसी बनकटी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आराेग्य मेले में कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। फर्मासिष्ट पीसी पांडेय मरीजों को दवा व परामर्श देते हुए मिले। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे तक महज 8 मरीज ही आए।
फार्मासिस्ट ने बताया कि पीएचसी पर तैनात चिकित्सक पीजी की परीक्षा देने गए हैं, इसलिए नहीं आए हैं। बताया कि ज्यादातर मरीज खांसी, पेट में दर्द से पीड़ित रहे। मौके पर सुभाष, मुनिराम आदि मौजूद रहे। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार,पीएचसी पर ज्यादातर मरीज सर्दी जुकाम व खांसी से पीड़ित के पहुंचे।
वहीं मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी पर रविवार पर महज 10 मरीज पहुंचे। डाॅ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि ज्यादातर मरीज फोड़ा फुंसी व सर्दी जुकाम से पीड़ित रहे। पीएचसी ओड़वारा पर 18 मरीज पहुंचे। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में रविवार को 26 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. नीरज कुमार यादव ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द व त्वचा रोग से संबंधित रहे।