{"_id":"68a237a7b11a60c0110a0374","slug":"doctors-and-medicines-are-missing-health-fair-in-name-only-basti-news-c-207-1-bst1005-142127-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डाॅक्टर और दवा नदारद...सिर्फ नाम का आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डाॅक्टर और दवा नदारद...सिर्फ नाम का आरोग्य मेला
Mon, 18 Aug 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
कलवारी में स्वास्थ्य मेला में मरीजों की जांच करती डॉ. शिवाश्री श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। अधिकतर पीएचसी में आरोग्य मेला के नाम पर खानापूरी हुई। आंख में इंफेक्शन वाले मरीजों को पैरासिटामाल की गोली देकर भेज दिया गया।
इससे मरीजों का माेहभंग हो रहा है। मेला में मरीजों की संख्या भी बेहद कम रही। मेले में आए मरीजों में वायरल बुखार और आंख में लालिमा समेत इंफेक्शन पाए गए।
नगरीय पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने मरीजों की जांच की। बताया कि 41 मरीज आए थे। अधिकतर बुखार के मरीज थे। उन्हें दवाओं के साथ बचाव के उपाय बताए गए। अरुण कुमार, कीर्ति सिंह ने सहयोग किया। पीएचसी बरदहिया में डॉ. सोनू कुमार ने जांच कर दवाएं दी। बताया कि बच्चों के साथ बड़ों में बुखार और सर्दी-खांसी के साथ सीने में जकड़न की शिकायत रही। ब्लड जांच के साथ अन्य परामर्श दिए। पूनम यादव, विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा कई पीएचसी पर सिर्फ बैनर लगाकर मेला निपटा दिया गया। कहीं-कहीं फार्मासिस्ट और आयुष डॉक्टर ही मरीजों की जांच कर दवाएं दी। इससे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
औपचारिकता में निपटा मेला : मुंडेरवा। त्योहारी सीजन के कारण आरोग्य मेला औपचारिकता में निपट गया। मेले में 12 मरीज आए। डॉ. अंकुर शुक्ल ने बताया कि सिर दर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम, आंख में इंफेक्शन और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज ही आए।
उन्होंने बताया कि बीच-बीच में बरसात होने के कारण रात में मौसम ठंडा और दिन में उमस गर्मी से लोग परेशान हैं, जिसका असर सेहत पर पड़ रहा है। गले में भी इंफेक्शन बढ़ा हे। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, लक्ष्मी तिवारी, बबिता अग्रहरि ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने जांच की। बताया कि मात्र 18 मरीज ही आए।
जगदम्बा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। मरीजों में मौसमी बीमारियां अधिक दिखीं। बदन दर्द, फोड़ा और दाने की शिकायत रही।
मेला में 40 मरीजों को दिया गया परामर्श : बनकटी। पीएचसी में आए अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। डॉ. कुमकुम पांडेय ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव से ऐसा हो रहा है। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने दवाएं बांटी। एलटी मुनिराम, सुभाष ने सहयोग किया। 40 मरीजों को इलाज व परामर्श दिया गया।