फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM's action, 41 arms licenses canceled

Basti News: डीएम की कार्रवाई, 41 शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Sat, 16 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
DM's action, 41 arms licenses canceled
शस्त्र न खरीदने वाले 55 लाइसेंस पर कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच डीएम अंद्रा वामसी ने लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन शुरू कर दिया है। इस बीच सत्यापन के दौरान अपराध में शामिल व आपराधिक प्रवृति वाले लोगों के 44 शस्त्रों का लाइसेंस डीएम ने निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 55 ऐसे लाइसेंस पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करा दी है, जिन्होंने लाइसेंस हासिल करने के बाद अब तक शस्त्र खरीदा नहीं है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 7161 लाइसेंस जारी हुए हैं। चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन शस्त्र जमा कराने व अब तक इसके प्रयोग का सत्यापन कर रहा है। इस दौरान पाया गया 41 शस्त्र लाइसेंसियों ने इसका दुरुपयोग किया है। तत्काल प्रभाव से डीएम ने इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। डीएम ने कहा कि चुनाव में शस्त्र जमा न करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण नया कार्य शुरू नही किया जाएगा। न ही कोई नई घोषणा की जाएगी। वह कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की देर शाम 50 लाख रुपये से अधिक लागत की अपूर्ण व निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मार्च की समाप्ति तक उपलब्ध धनराशि का अधिक से अधिक व्यय करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर यूपी सिडको एवं यूपी पीसीएल के अधिकारियों का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। संचालन डीएसटीओ ईशा शर्मा ने किया। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ संजीव ओझा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशवलाल व अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed