फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM inspected Vikas Bhawan and BSA Office

विकास भवन में 18 और बीएसए आफिस में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Tue, 26 Apr 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM inspected  Vikas Bhawan and  BSA  Office
विकास भवन में 18 और बीएसए दफ्तर में तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले
विज्ञापन

बस्ती। डीएम के निरीक्षण में बीएसए दफ्तर में तीन और सीडीओ के निरीक्षण में विकास भवन में 18 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे अचानक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गईं। उनके आकस्मिक निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला अवकाश पर होने के कारण उपस्थित नहीं थे। डीएम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईएमआईएस के प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव, सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अभिनव त्रिपाठी तथा वरिष्ठ सहायक विमल कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने जिला पंचायत, विकास भवन कार्यालय का सुबह सवा दस बजे आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें 18 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला पंचायत कार्यालय के अभियंता देवेंद्र सिंह, अवर अभियंता मनीष कुमार सिंह, वित्तीय परामर्शदाता गुलशन, वरिष्ठ लिपिक संतोष भारती, राम तीरथ आजाद तथा लेखाकार राजकुमार अनुपस्थित मिले। विकास भवन कार्यालय के निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएन सिंह सहित वरिष्ठ सहायक सत्येंद्र कुमार यादव, दिनेश प्रताप सिंह, कंप्यूटर प्रोग्रामर शेफाली पाठक, कनिष्ठ सहायक राम सुरेश, विवेक त्रिपाठी, शिवांश शुक्ल, जितेंद्र बहादुर सिंह, ओम शंकर मिश्र तथा पृथ्वीपाल मिश्र, गुरु प्रसाद, बिंदु पांडेय अनुपस्थित पाए गए। गये। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed