{"_id":"5b9d4d10867a557f6e53877b","slug":"dm-inspected-samadhan-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को डीएम ने जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को डीएम ने जांचा
basti
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। थाना अथवा समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की एक प्रति अनिवार्य रूप से आवेदक को भेजी जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ये निर्देश डीएम डॉ. राजशेखर ने दिए हैं। वह समाधान दिवस पर शनिवार को अचानक कलवारी थाने पहुंच गए। यहां समाधान रजिस्टर जांचा तो उसमें मिलीं खामियां देखकर वे भौचक रह गए। तत्काल सभी थानाध्यक्षों प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि निस्तारण की एक प्रति थाने के रिकॉर्ड में रखें। इसकी दूसरी कॉपी आवेदक को उसके पते पर भेजना सुनिश्चित करें। ताकि आवेदक को उसके प्रार्थना पत्र के निस्तारण की जानकारी हो सके। कलवारी थाने पर एसपी दिलीप कुमार के साथ पहुंचे डीएम ने त्योहार रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।
इसी क्रम में बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज में थानाध्यक्ष आरके राय की अध्यक्षता में छह प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण किया गया। सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह व कानूनगो ने मामले की सुनवाई की। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार मोहम्मद जसीम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल पांच प्रार्थनापत्र आए, जिनमें चार राजस्व व एक पुलिस से संबंधित थे सभी मामलों में टीम बना कर भेजा गया। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार छावनी थाना परिसर मे आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार हर्रैया मुहम्मद जसीम की अध्यक्षता में कुल सात मामलों की सुनवाई हुई। इसमें तीन विवादित जमीन पर शौचालय बनाने, दो रास्ता रोकने व दो सरकारी जमीन व गड्ढे पर अतिक्रमण से संबंधित रहे। सोनबरसा ग्रामपंचायत के रेडवल गांव में पैमाइश के बाद निशानदेही के लिए लगाये गए (चिह्न) पत्थरों को उखाड़ फेंकने का मामला संज्ञान में आने के बाद महिला लेखपाल संजय कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने राममिलन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में मात्र दो मामले आए। इनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण निस्तारण की समस्या खड़ी हुई है। पुरानी बस्ती थाने पर एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल ने 10 मामलों की सुनवाई की। इसमें से मात्र दो का निस्तारण हो सका। इस मौके पर सीओ सिटी आलोक सिंह, थानाध्यक्ष सर्वेश रॉय मौजूद रहे।