फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm inspected disrict hospital

डीएम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया 

Sat, 07 Apr 2018 11:46 PM IST
basti
basti Updated Sat, 07 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
dm inspected disrict hospital
जिला अस्पताल में पूछताछ करते डीएम। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

डीएम सुशील कुमार मौर्या ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका जांची तो कई के हस्ताक्षर नहीं थे। एक डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे, मगर उनका हस्ताक्षर बना पाया गया। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। 

सुबह जिला अस्पताल में आयोजित विश्व स्वास्थ्य दिवस की रैली में भाग लेने जाते समय डीएम की गाड़ी अचानक महिला अस्पताल की ओर मुड़ गई। यहां वे सीधे ओपीडी में घुस गए। तब तक तमाम कर्मचारी आए ही नहीं थे। वहां की हालत देखकर उन्होंने उपस्थिति पंजिका मांगी। इसकी जांच की तो पता चला कि डॉ. जीपी यादव ड्यूटी पर तो नहीं आए हैं, मगर हस्ताक्षर पंजिका में है। इसके अलावा अस्पताल कर्मी अर्चना त्रिपाठी, कमल मिश्र सहित तमाम नर्सों का भी हस्ताक्षर नहीं पाया गया, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने मरीजों से बातचीत भी की। पता चला कि यहां खाना कभी-कभार मिलता है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। यहां से निकलने के बाद डीएम सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड के विशेष पीआईसीयू यानी बालरोग सघन चिकित्सा कक्ष की भी जांच की। कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed