{"_id":"5d49bfa08ebc3e6d095504e0","slug":"dm-chaupal-basti-news-gkp3167716179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की करैली में चौपाल, कार्यों का सत्यापन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की करैली में चौपाल, कार्यों का सत्यापन किया
विज्ञापन
फोटो

नरखोरिया-सगरा मार्ग पर गड्ढे देखकर बिगड़ा मूड
चौपाल में कोटेदार और बिजली निगम की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस बाद रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करैली में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। गांव में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन भी किया।
चौपाल में जाने के दौरान नरखोरिया से सगरा मार्ग पर जगह-जगह बडे़ गड्ढों और टूटी सड़क देखकर डीएम का मूड खराब हो गया। नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों से जवाब तलब किया है। जिसमें जिम्मेदारों ने अवगत कराया कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी है। मरम्मत का कार्य आरईडी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर कराया जाना चाहिए लेकिन कार्यदायी संस्था ध्यान नहीं दे रही है। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली की आपूर्ति कम मिलने तथा पोल टूटा होने की शिकायत की। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि पावर हाउस का निर्माण हो रहा है। अभी तीन महीने तक समस्या रहेगी। बताया कि शटडाउन की वजह से आपूर्ति में दिक्कत होती है। डीएम ने शटडाउन की बाबत पहले ही लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए। गांव भ्रमण के दौरान डीएम ने आवास, शौचालय, नाली व इंटरलाकिंग, पेंशन आदि के बारे में भौतिक सत्यापन किया। गांव में कई जगह पानी भरा होने व घास-फूस देखकर सफाई कार्य पर और ध्यान देने के निर्देश दिए। पोषाहार और राशन वितरण के बारे में डीएम ने जब ग्रामीणों से जानकारी ली तो कई महिलाओं ने कोटेदार की शिकायत की। कहा कि राशन का दाम अधिक लिया जा रहा। डीएम ने डीएसओ से कोटेदार की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अन्य विकास कार्यों पर डीएम ने संतुष्टि जताई। इस मौके पर सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय, पीडी आरपी सिंह, बीडीओ प्रभाशंकर चौबे, प्रभारी बीडीओ अर्जुन चौधरी, ग्राम प्रधान नवीउल्लाह, सेक्रेटरी मंजू सिंह, प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष परमहंस शुक्ल, सुनील कुमार शर्मा सहित सभी कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।