Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diwali decoration market abuzz; high demand for colorful lights

Basti News: दिवाली की सजावट का बाजार गुलजार, रंग-बिरंगी लाइट की मांग

Mon, 02 Nov 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Diwali decoration market abuzz; high demand for colorful lights
दीपावली में झालर बाजार में रौनक, बढ़े खरीदार संवाद
बस्ती। दिवाली से पहले बाजार में सजावटी लाइटों की खरीदारी तेज हो गई है। घरों, दुकानों और कार्यालयों को रोशन करने के लिए ग्राहक रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी लड़ियों और आकर्षक लाइटों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार बाजार में नई डिजाइन और वैरायटी के साथ स्वदेशी उत्पादों की मांग भी बढ़ी है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में सजावटी लाइटों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। लड़ी, लेजर और फ्लावर लाइट के दाम 50 से 100 रुपये तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर बाजार में सजावटी लाइटों की कई नई वैरायटी उपलब्ध हैं। इनमें दीये वाली लाइट, रंग-बिरंगी एलईडी, लेजर लाइट, लालटेन, राइस लाइट, पर्दा लाइट, स्टार, बेल और फूलों के डिजाइन वाली झालर ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा बिजली के लैंप, पेपर लैंप, बहुरंगी बल्ब और बैटरी से चलने वाली सजावटी लाइटों की भी मांग है। फ्लावर दीये भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इनकी खासियत है कि पानी डालते ही इनमें बिना बिजली के रोशनी होने लगती है।
विज्ञापन

दाम बढ़े, 20 से 1500 रुपये तक की झालर
शहर के एपीएन पीजी कॉलेज के दुकानदार बब्बू ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रंग-बिरंगी लाइटों की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कीमतें भी बढ़ी हैं। लड़ी, लेजर और फ्लावर लाइट के दाम 50 से 100 रुपये तक बढ़ गए हैं, जबकि चाइनीज झालरों की कीमतों में 20 से 30 रुपये तक का इजाफा हुआ है। बाजार में सजावटी लड़ियां 20 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार रवि, सौरभ और अमन ने बताया कि इस बार भारतीय कंपनियों की एलईडी और सजावटी झालरों की मांग अच्छी है। दुकानों पर स्वदेशी उत्पादों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। हालांकि, चाइनीज एलईडी झालर और लड़ियां भी बाजार में बिक रही हैं। उन्हें भी कुछ ग्राहक पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आएगी। ग्राहक संगीता ने बताया कि बाजार में चाइनीज रंग-बिरंगी लड़ियों की भरमार है, लेकिन भारतीय कंपनियों के उत्पाद बेहतर हैं। वहीं, खुशी ने बताया कि उन्होंने चाइनीज लड़ियों के बजाय मिट्टी के दीपक खरीदे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या रहती है, इसलिए तेल के दीपक जलाना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed