फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diwali count down begins

दीपावली काउंट डाउन शुरू, घर से बाजार तक तैयारी तेज

Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali count down begins
गांधी नगर में दुकानों पर दीपावली की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : BASTI
दीपावली काउंट डाउन शुरू, घर से बाजार तक तैयारी तेज
विज्ञापन

बस्ती। घरों व प्रतिष्ठानों में दीपावली की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। लोगों ने अपने-अपने घरों-दुकानों को अच्छे व आकर्षक रंग से सजाना-संवारना शुरू कर दिया है। पुरानी व बदहाल दिखने वाली दीवारें कलर करने के बाद नए लुक में दिखने लगी हैं। दीपावली से ठीक पहले लोगों का पूरा जोर घर की सजावट और रंगाई-पुताई पर है।
पेंट विक्रेता देवेश का कहना है कि अधिकतर लोगों का आकर्षक दिखने वाले रंगों पर ज्यादा फोकस है। डिस्टेंपर और ऑयल ब्रांड पेंट के चाहने वालों की संख्या कम हुई है। प्लास्टिक पेंट की और अधिक रुझान देखा जा रहा है। इन पेंटों की खासियत और खूबसूरती लोगों को लुभा रही है। जो इसका खर्च नहीं उठा पाते वो चाहते है कि कम से कम घर के गेस्ट रूम में इसकी पेंटिंग जरूर हो जाए। इसकी खासियत है कि दीवार पर किसी भी तरह का दाग लग जाए, उसे पानी से धोकर या कपड़े से साफ किया जा सकता है।
विज्ञापन

आधुनिक युग में इन दिनों रंगों के चयन के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल हो रहा है। पहले रंगाई-पुताई के लिए गिने-चुने ही कलर हुआ करते थे, लेकिन अब रंगों की भरमार है। सामने इतने सारे कलर देखकर ग्राहकों के सामने दुविधा न खड़ी हो जाए, इसलिए कंपनियों की साइट्स पर ये सारे कलर उपलब्ध है। ज्यादातर ग्राहक इंटरनेट के जरिए कलर पसंद कर दुकान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों की कीमत 10 से 15 फीसदी बढ़ी
रंगों के दामों में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 10 से 15 फीसदी बढ़ी है। महंगाई के बावजूद लोग अपने घर-दुकान को सजाने-संवारने में संकोच नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि साल में एक बार घर को संवारने को मौका मिलता है।

मजदूरों ने बदला ट्रेंड
त्योहारी मौसम में पेंट्स की कीमतों में उछाल तो आया है, साथ ही रंगाई-पुताई करने वाले भी इस बार मजदूरी का ट्रेंड बदल रहे है। वे मजदूरी फीट के हिसाब से ले रहे है। कोई विशेष पुताई कराने या खास तकनीकि पर पुतइया कराने पर महंगा रेट वसूल रहे है। रोजाना के आधार पर रंगाई-पुताई करने वाले मजदूर एक दिन की 450 से 500 रुपये तक की कीमत वसूल रहे है। जबकि पिछले वर्ष यही मजदूरी 350-400 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed