फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Divide the district into zones and sectors, mark hotspots and blockade them

Basti News: जोन-सेक्टर में बांटें जिला, हॉटस्पॉट चिह्नित कर की जाए नाकाबंदी

Mon, 02 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Divide the district into zones and sectors, mark hotspots and blockade them
बस्ती। नवागत डीआईजी संजीव त्यागी ने शनिवार रात रेंज के राजपत्रित अधिकारियों के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में गोष्ठी की। इस दौरान उनके कार्यक्षेत्र में आ रही प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही कई दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

कहा कि जनपद के क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांट कर हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएं और वहां नाकाबंदी भी की जाए।
डीआईजी ने आगामी आरक्षी ट्रेनिंग के मद्देनजर सभी तैयारियां जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कोर पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने, गंभीर अपराधों में राजपत्रित अधिकारी के तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। गोकशी, महिला संबंधी अपराधों में विशेष ध्यान देते हुए त्वरित प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा डीआईजी ने बॉर्डर एरिया की मॉनिटरिंग, तस्करी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रोक लगाने की नसीहत दी। सभी विवेचक से ई-साक्ष्य एप पर अभियोगों में घटनास्थल का निरीक्षण, गिरफ्तारी, बरामदगी आदि का फोटो, वीडियो अपलोड कराने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed