{"_id":"690276cd9d06aeefd4045391","slug":"diversion-of-heavy-vehicles-will-remain-on-the-four-lane-till-31st-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146688-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन पर 31 तक रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन पर 31 तक रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन
Thu, 30 Oct 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
फुटहिया-बड़ेवन के पास से वाहनों को किया जा रहा डायवर्ट- संवाद
- फोटो : udhampur news
बस्ती। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए बुधवार शाम छह बजे से फोरलेन पर भारी वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया गया। 31 अक्तूबर को सुबह आठ बजे या कार्यक्रम की समाप्ति के बाद तक डायवर्जन की अवधि तय की गई है।
ट्रक व अन्य कामर्शियल वाहनों को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर से बस्ती से अयोध्या लेन पर पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर दी है। कार, बस, एम्बुलेंस को छोड़कर सभी वाहनों को कलवारी से अंबेडकरनगर की तरफ मोड़ दिया जा रहा है।
टीएसआई अवधेश तिवारी ने बताया कि जनपद गोरखपुर से आने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से कुशीनगर, देवरिया और बिहार राज्य से आने वाले वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य तक जा रहे हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी मालवाहक ट्रक, ट्रेलर, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली को फुटहिया से कलवारी, टांडा-अंबेडकरनगर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह लखनऊ से गोरखपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अयोध्या-बस्ती फोरलेन से न जाकर वैकल्पिक मार्ग बाराबंकी-सुल्तानपुर-अम्बेडकरनगर वाया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए आगे गंतव्य की ओर जा रहे हैं।