{"_id":"682e214904ece4749a0f2f28","slug":"district-magistrate-inspected-small-scale-industry-basti-news-c-207-1-bst1004-136942-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिलाधिकारी ने किया लघु उद्योग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिलाधिकारी ने किया लघु उद्योग का निरीक्षण
Thu, 22 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खंड साऊघाट क्षेत्र में स्थित गुरु वशिष्ठ प्रेरणा लघु उद्योग, दरौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि प्लांट चालू हालात में है तथा उसमें आटा-बेसन हलवा प्रीमिक्स की पैकेजिंग की जा रही है। नोडल सतीश कुमार सिंह ने बताया गया कि फंड विलंब से मिलने के कारण प्लांट चलने में देर हुई है।
ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बिजली 14 घंटे ही मिल पा रही है, जिससे प्लांट को जनरेटर से चलाना पड़ रहा है। इससे डीजल का खर्च बढ़ गया है, जिसका भुगतान करने में कठिनाई होती है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश दिया कि प्लांट चलाने में अधिक व्यय हुए डीजल का आगणन बनवाकर वायबिलिटी गैप फंड के लिए प्रस्तावित करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।