{"_id":"67d08a32f187e417ad0f833c","slug":"dispute-between-ambulance-driver-and-fortuner-riders-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133307-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एंबुलेंस चालक व फाॅर्च्यूनर सवार लोगों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एंबुलेंस चालक व फाॅर्च्यूनर सवार लोगों में विवाद
Wed, 12 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या सरयू पुल के पास ड्रीमलैंड होटल पास फाॅर्च्यूनर में एंबुलेंस की टक्कर होने के बाद विवाद होने लगा। फार्च्यूनर सवार लोगों ने नुकसान की भरपाई के लिए एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों का चालान कर एक फाॅर्च्यूनर को सीज कर दिया है।
सोमवार की शाम को गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में महेशपुर स्थित एक होटल के सामने रोडवेज बस ने अचानक ब्रेक लगाया तो कई वाहन आपस में टकरा गए। फार्च्यूनर को एक एंबुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी। फाॅर्च्यूनर सवारों ने मौके एंबुलेंस चालक को पकड़ कर पीट दिया।
पैसा न देने की स्थिति में उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगे। जाम में फंसे तमाम वाहन चालकों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच एंबुलेंस में सवार एक अन्य साथी ने पुलिस को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह टीम संग मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस चालक व फाॅर्च्यूनर सवार तीन लोगों को थाने ले आए।
विज्ञापन
देर रात एंबुलेंस चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वाद-विवाद के आरोपी फॉर्च्यूनर सवार अमर प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह और अमन प्रताप सिंह निवासी मरवटिया थाना नगर हालमुकाम अवध विहार इन्दिरा नगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। साथ ही फाॅर्च्यूनर को सीज कर कब्जे में ले लिया गया है।