{"_id":"62f00208c8f0242f1813187f","slug":"dinesh-in-eight-hundred-meters-race-indravati-suraj-first-in-two-hundred-basti-news-gkp4464021197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ मीटर दौड़ में दिनेश, दो सौ में इंद्रावती-सूरज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ मीटर दौड़ में दिनेश, दो सौ में इंद्रावती-सूरज प्रथम
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र के हरिगांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को प्रमाण पत्र देत?
- फोटो : BASTI
आठ सौ मीटर दौड़ में दिनेश, दो सौ में इंद्रावती-सूरज प्रथम
परशुरामपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार को शहीद भगत सिंह जनता इंटर कॉलेज हरीश नगर हरिगांव में किया गया इसमें आठ सौ मीटर दौड़ में दिनेश कुमार प्रथम, मुकेश यादव द्वितीय व दुर्गेश जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दौ सौ मीटर में इंद्रावती व सूरज गुप्ता प्रथम, रुचि वर्मा व विकास मौर्या द्वितीय और मिथिलेश साहनी व संजय तृतीय स्थान पर रहे।
सौ मीटर दौड़ में लवकुश प्रथम, मिथुन श्रीवास्तव द्वितीय और निष्कर्ष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में योगेश पांडेय प्रथम, शिवम मौर्य द्वितीय व निष्कर्ष सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी के बालिका वर्ग में शहीद भगत सिंह की टीम प्रथम स्थान पर रही। वॉलीबॉल में टिकरिया दरुपुर की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के हुनर को तराशती हैं। प्रतियोगिताओं से युवाओं का विकास होता है।
संचालन ब्लॉक कमांडर ईश्वरदीन यादव और अभार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद जायसवाल ने व्यक्त किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधक अजय सिंह पटेल, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र वर्मा, अनुपम चौधरी, विनोद वर्मा, राजाराम यादव, अमित यादव, लालमणि वर्मा, सियाराम यादव दीपक यादव आदि मौजूद रहे।