फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIG's emphasis on making e-office effective

Basti News: ई-ऑफिस को कारगर बनाने पर डीआईजी का जोर

Sat, 23 Aug 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
DIG's emphasis on making e-office effective
बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में तीनों जिले बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के ई-ऑफिस, त्रिनेत्र व यूपी डायल- 112 शाखा के प्रभारियों व कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा की। डीआईजी ने ई-ऑफिस के शाखा प्रभारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। अधिक से अधिक फाइलों का मूवमेंट व डिस्पैच ई-ऑफिस के माध्यम से करने के लिए निर्देशित किया। यूपी डायल-112 में चार पहिया व दो पहिया वाहनों के रिस्पांस टाइम में सुधार करने, कॉलर की संतुष्टि सुनिश्चित करने तथा गाड़ियों को अच्छी स्थिति में रखने हेतु निर्देशित किया। त्रिनेत्र शाखा प्रभारियों व कर्मचारियों को त्रिनेत्र 2.0 पोर्टल पर एक माह के अंदर अपराधियों का डाटा अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया। संतकबीरनगर त्रिनेत्र शाखा प्रभारी को पूर्ण जानकारी न होने के कारण कड़ी फटकार लगायी गयी। रेंज कार्यालय के निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी, सीसीटीएनएस प्रभारी रवि वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed