फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIG inspected the facilities for training of constables

Basti News: आरक्षियों के प्रशिक्षण की डीआईजी ने जांचीं सुविधाएं

Sat, 08 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
DIG inspected the facilities for training of constables
रिक्रूट आर​क्षियों के प्र​शिक्षण के संबंध में जायजा लेते डीआईजी दिनेश कुमार पी.-
पुलिस लाइंस बस्ती का एसपी अभिनंदन संग किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने शुक्रवार को आरक्षी भर्ती 2023 में चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को लेकर पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीसी बैरक की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अभिनंदन और सीओ रुधौली/लाइंस स्वर्णिमा सिंह मौजूद रहीं।
डीआईजी ने आरटीसी बैरक, शौचालय, स्नानागार, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए। आरटीसी बैरक में गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखे और बल्ब लगवाने, तख्त और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। पर्याप्त संख्या में शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था उच्च सफाई के साथ करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

रिक्रूट आरक्षियों के आगमन के पूर्व आरटीसी बैरक के आसपास घास आदि की सफाई कराने और क्षमता से अधिक रिक्रूट आरक्षियों को बैरक में न रखे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed