फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diesel thieves flee Scorpio

फोटो.... ग्रामीणों से घिरे डीजल चोर स्कार्पियो छोड़कर भागे

Fri, 30 Aug 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Diesel thieves flee Scorpio
छावनी थानाक्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले स्कार्पियो छोड़कर भागे। - फोटो : BASTI
ग्रामीणों से घिरे डीजल चोर स्कार्पियो छोड़कर भागे
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। फोरलेन पर छावनी थाने के खतमसराय गांव के पास खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर रहे गिरोह को ग्रामीणों ने घेर लिया। स्कार्पियो में बैठे डीजल चोर गाड़ी लेकर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने सामने जीप खड़ी कर दिया। घिरते देख चोर स्कार्पियो छोड़कर गन्ने के खेत की तरफ भाग गए। पुलिस को सूचना देकर तीन घंटे तक ग्रामीणों ने इंतजार किया। सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस पहुंची और स्कार्पियो से डीजल चोरी करने के उपकरण बरामद किया।
हाईवे के किनारे स्थित खतम सराय गांव के सामने खड़े दो ट्रकों के पास एक स्कार्पियो बृहस्पतिवार रात ढाई बजे आकर रुकी। दोनों ट्रक के डीजल टैंक के ढक्कन का ताला तोड़कर चोर डीजल निकालने लगे। इनकी सारी हरकत सड़क के दूसरी तरफ दुकान पर सो रहे चाय वाले कट्टू पुत्र रामबुझारत ने देख ली। उसने समीप के घरवाले भूपेंद्र उर्फ बग्गा को फोन कर जगाया। चार-पांच की संख्या होने पर ग्रामीण ट्रक के पास जाने लगे। आहट पाकर चोर डीजल का डब्बा गाड़ी में रखकर भागने लगे। यह देख एक व्यक्ति ने अपनी जीप सामने खड़ी कर स्कार्पियों का रास्ता रोक लिया। लाठ- डंडे से गाड़ी पीटने लगे, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर चोर स्कार्पियो से निकल कर भाग लेने में सफल रहे। काफी देर तक गन्ने का खेत और स्कार्पियो घेरे रखा। इस दौरान कुछ ने चौकी विक्रमजोत को सूचित किया, लेकिन साढ़े पांच बजे तक न पहुंचने के बाद यूपी-100 को सूचना दी गई। नाराज लोगों ने गुस्सा स्कार्पियो पर उतारा। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरेकृष्ण उपाध्याय ने स्कार्पियो और उसमें रखे चार बडे़ गैलन, पाइप और कुप्पी बरामद किया। गांव के चौकीदार की तहरीर पर स्कार्पियो सवार व उसके स्वामी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसओ रणविजय सिंह का कहना है कि बरामद स्कार्पियो गोडा जिले की है। उसके मालिक से पुलिस की बात हुई है। कुछ लोग गाड़ी भाड़े पर ले गए थे।
विज्ञापन

सिपाही बोला, मारना मत
विक्रमजोत पुलिस चौकी से महज तीन किमी दूर खतम सराय चौराहे से ग्रामीणों ने रात तीन बजे चौकी सिपाही काशीनाथ शाह को फोन किया। कहा कि साहब हम लोगों ने डीजल चोरों को घेर लिया है। सिपाही ने जवाब दिया के मारना मत अभी आते हैं। गन्ने के खेत में घुटने तक पानी था। तीन घंटे बाद पहुंचे चौकी प्रभारी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना चौकी प्रभारी को नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed