{"_id":"685eea695eecc3cca60991c4","slug":"diarrhea-fever-and-skin-disease-cases-increased-due-to-weather-basti-news-c-207-1-bst1004-139051-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम की मार से डायरिया, बुखार और त्वचा रोग के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम की मार से डायरिया, बुखार और त्वचा रोग के मरीज बढ़े
Sat, 28 Jun 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बारिश के बाद धूप और उमस से से लोग परेशान हैं। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। डायरिया, वायरल बुखार और त्वचा रोग के मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने पहुंच रहे हैं। डाॅक्टर इस मौसम में लोगों को सतर्क रहने और बीमारी से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।
बारिश के बाद धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को फिर सताने लगी है। स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव भी पड़ रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल के डायरिया, पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
जिला अस्पताल में डायरिया, पेटदर्द और बुखार के सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे है। परामर्श चिकित्सकों की करीब 800 मरीजों की ओपीडी में करीब 300 से ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों को लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में जरा सी असावधानी से लोग बीमारियों की चपेट में आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सक डाॅ. रामजी सोनी का कहना है कि इस मौसम में दूषित भोजन पानी के सेवन से लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। सौ में 40 मरीज डायरिया, पेटदर्द और बुखार आदि समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। इस मौसम में खाने पीने में सतर्क रहकर बहुत हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है।