{"_id":"65a59764be3c51d7950fac29","slug":"devotees-take-bath-in-rivers-basti-news-c-207-1-sgkp1004-10120-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नदियों में स्नान कर श्रद्धालुओं ने की खिचड़ी दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नदियों में स्नान कर श्रद्धालुओं ने की खिचड़ी दान
Tue, 16 Jan 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा क्षेत्र नौरहनी घाट स्न्नन करते श्रद्धालु।
फोटो-
-
मकर संक्रांति पर हुई दिनकर की उपासना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश कर गए। संक्रांति के इस अवसर पर लोगों ने श्रद्धा पूर्वक सूर्यदेव की उपासना की। नदियों में स्नान के बाद खिचड़ी दान किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपासना की।
कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु तड़के से ही अमहट, टांडा, एकसड़ा, नौरहनी समेत अन्य नदियों के तटों पर पहुंचने लगे थे। इस मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ज्योतिषाचार्य पं. गोपाल शास्त्री बताया कि मकर संक्रांति पर 77 सालों के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा। बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहे। ग्रहों की युति का फायदा लेने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ रही। शाम होने तक स्नान, ध्यान और दान का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने तिलगुण का आहार किया। इस दौरान तिल के लड्डू बांटे जाने की परंपरा का निर्वाह किया गया। इसके अलावा कलवारी, माझा खुर्द घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाए। अमहट घाट पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
-- -- -- -- -- -- -- --
श्रद्धालुओं ने लगाई मनोरमा में डुबकी
बहादुरपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्रीय लोगाें ने मनोरमा नदी के पावन तट पर आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही निजी साधनों पर सवार होकर नगर बाजार, अठदमा, जसईपुर, भोवर, नगहरा, कैथवलिया, खाईनारा, गोईरी आदि गांवों के लोग मनोरमा के तट पर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालु दिनभर स्नान दान करते रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
मकर संक्रांति पर हुआ अखंड रामायण पाठ
सोनहा। मकर संक्रांति पर शिवाघाट मार्ग स्थित द्वारिका चक्र में अखंड रामायण का पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। मौके पर पं. विनोद मिश्र, शिवरंगी शुक्ला, सुरेंद्र दत्त पांडेय, सुधाकर पांडेय, नीरज, बजरंगी शर्मा, राम नरेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन
भानपुर। समाज सेवी मनोज सिंह के नेतृत्व में खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम हुआ। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। मौके पर पूर्व विधायक संजय जायसवाल, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, सुरेंद्र प्रताप सिंह, विक्की शर्मा, अवधेश पाठक, दुर्गेश अग्रहरि, दीपू गौंड, अजय यादव आदि मौजूद रहे। संवाद